Kaithal Police Initiative: कैथल पुलिस की अनोखी मुहिम; अब SP और DSP समेत सभी कर्मी हफ्ते में 2 दिन साइकिल से आएंगे दफ्तर
कैथल पुलिस की बड़ी पहल! पीएम और सीएम की ईंधन बचाओ मुहिम के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पुलिसकर्मी अब वीरवार और शुक्रवार को साइकिल से आएंगे दफ्तर।
कैथल : कैथल पुलिस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईंधन बचाओ मुहिम को अनोखे अंदाज में आगे बढ़ाया है। अब जिले में एसपी, डीएसपी समेत सभी पुलिस कर्मचारी सप्ताह में दो दिन वीरवार और शुक्रवार को साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा साइकिल के उपयोग, कार-पूलिंग तथा बस सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस पहल की शुरुआत साइकिल रैली निकालकर की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने और प्रदूषण कम करने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर कर्मचारी वीरवार और शुक्रवार को साइकिल से दफ्तर पहुंचेगे तो शनिवार-रविवार की छुट्टी के साथ लगातार चार दिन पेट्रोल-डीजल की बचत होगी। इससे न केवल तेल की खपत कम होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
कैथल पुलिस की इस पहल की शहरभर में चर्चा हो रही है और लोग इसे फिटनेस व पर्यावरण के लिए प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। डीएसपी ने ये भी बताया की जो पुलिस कर्मचारी दूर से आते हैं वो bus से सफ़र करें या फिर ई-व्हीकल या कार पुलिंग से भी यात्रा क़र सकते हैं ताकि पेट्रोल-डीजल भी बचे और पोलुशन भी कम हो।
जिला सचिवालय कैथल से एक साइकिल जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला सचिवालय से शुरू होकर करनाल रोड, पेहवा चौक तथा अम्बाला रोड से होती हुई पुलिस लाइन कैथल में संपन्न हुई। साइकिल जागरूकता यात्रा का नेतृत्व डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।