Laptop खरीदने से पहले जानें: प्रोसेसर ज़रूरी है या रैम? यहाँ पढ़ें

नया लैपटॉप खरीदते वक्त प्रोसेसर और रैम में से क्या चुनें? अपनी जरूरत के हिसाब से सही चुनाव करने के लिए पढ़ें ये जरूरी गाइड और लैपटॉप खरीदने के टिप्स।

Laptop खरीदना हो तो लोग एक ही उलझन में फंसे नजर आते हैं कि दमदार प्रोसेसर वाला लैपटॉप खरीदूं या फिर ज्यादा रैम वाला? पैसे लगाने से पहले इस बात को समझना बेहद ही जरूरी है कि आपके लिए कौन सा पार्ट सबसे ज्यादा जरूरी है. रैम हो या फिर प्रोसेसर, दोनों ही पार्ट एक समान जरूरी हैं लेकिन इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपको लैपटॉप किस काम के लिए चाहिए. प्रोसेसर को कंप्यूटर का दिमाग कहा जा सकता है क्योंकि ये इस बात को तय करता है कि कितनी तेजी से किसी भी कमांड को प्रोसेस किया जा सकता है और कोई हैवी टास्क कितनी जल्दी पूरा होगा. रैम का काम आपके मौजूदा काम को स्पीड देना और लैपटॉप को हैंग होने से बचाना है, इसे टेंपरेरी मेमोरी भी कहा जाता है.

जरूरत क्या है, उस हिसाब से पार्ट जरूरी

  • अगर आप ऑफिस का काम या फिर पढ़ाई या फिर ब्राउजिंग जैसे काम के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आपके लिए रैम सबसे ज्यादा जरूरी पार्ट है.
  • अगर आप का काम मल्टीटास्किंग या फिर कोडिंग का है तो आपके लिए रैम और प्रोसेसर, दोनों ही पार्ट एक बराबर जरूरी हैं.
  • वीडियो एडिटिंग या फिर आपको गेमिंग के लिए लैपटॉप चाहिए तो इस काम के लिए प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड सबसे जरूरी पार्ट है.

समझें और ध्यान दें

नया लैपटॉप लेते वक्त इस बात को ध्यान में जरूर रखें कि आप लैपटॉप की रैम को बढ़ा सकते हैं, लेकिन प्रोसेसर को नहीं. लैपटॉप लेते टाइम ये बात जरूर पूछें कि जो लैपटॉप आप ले रहे हैं कि उस मॉडल में रैम को कितने जीबी तक बढ़ाया जा सकता है? लेकिन प्रोसेसर को बदला नहीं जा सकता है, इसलिए अच्छे प्रोसेसर पर ध्यान दें, साथ ही अपनी जरूरत के हिसाब से 8 या फिर 16 जीबी रैम में से चुने. 16 जीबी रैम वाला और शक्तिशाली प्रोसेसर का कॉम्बो, किसी भी लैपटॉप में सभी काम को आसानी से हैंडल कर सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.