New Smartphone Launches: इस हफ्ते तहलका मचाएंगे OnePlus और Vivo के 4 नए फोन

नए फोन का है इंतजार? 6 और 7 मई को लॉन्च होंगे Vivo X300 Ultra, X300 FE और OnePlus Nord CE6 सीरीज के दमदार स्मार्टफोन्स। जानें फीचर्स और सेल डेट।

पुराने को बदलकर नया फोन खरीदने का मूड है तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि इस हफ्ते आप लोगों के लिए एक या दो नहीं बल्कि 4 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. इस हफ्ते OnePlus के दो नए स्मार्टफोन्स और Vivo के दो नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में एंट्री करने वाले हैं. कौन सा फोन किस दिन, कितने बजे और कौन-कौन से फीचर्स के साथ लॉन्च होगा, इन सभी बातों का खुलासा हो गया है. आइए एक-एक कर आपको चारों स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फोन में मिलने वाली खूबियों की जानकारी देते हैं.

Vivo X300 FE Launch Date in India

इस वीवो फोन को कल यानी 6 मई दोपहर 2 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. ये फोन कंपनी की साइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा, तीनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे इस बात का पता चलता है कि ये फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ आने वाला है.

Vivo X300 FE Specifications (कंफर्म)

ये फोन Noir Black, Lilac Purple और Urban Olive तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा. 191 ग्राम वजन वाला ये फोन 7.99mm स्लिम होगा, कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल ZEISS टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल ZEISS वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर, 6500 एमएएच बैटरी, 90 वॉट फास्ट चार्ज, 40 वॉट वायरेल चार्ज, बायपास चार्जिंग, ओवरहीट प्रोटेक्शन, 5 साल ओएस, 7 साल सिक्योरिटी अपडेट, शेक एंड शेयर फीचर जैसी खूबियां मिलेंगी.

Vivo X300 Ultra Launch Date in India

6 मई दोपहर 2 बजे वीवो का ये फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा ये फोन कंपनी की साइट पर आपको मिलेगा, इस फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट इस बात का खुलासा करती है कि ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड होगा.

Vivo X300 Ultra Specifications (कंफर्म)

इस डिवाइस में 200 मेगापिक्सल SONY LYTIA 901 सेंसर, स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर, 6600 एमएएच बैटरी, 100 वॉट फास्ट चार्जिंग, 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग, 7 साल सिक्योरिटी और 5 साल ओएस अपग्रेड मिलेंगे. इसके अलावा इस हैंडसेट में शेक एंड शेयर फीचर भी मिलेगा.

OnePlus Nord CE6 Lite Launch Date in India

इस स्मार्टफोन को 7 मई दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने लॉन्च से पहले सेल डेट का भी खुलासा कर दिया है. इस फोन की बिक्री 12 मई दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी, ये फोन आप लोगों को कंपनी की साइट के अलावा अमेजन पर मिल जाएगा.

OnePlus Nord CE6 Lite Specifications (कंफर्म)

इस हैंडसेट के लिए बनी माइक्रोसाइट इस बात से पर्दा उठाती है कि ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 7000 एमएएच बैटरी, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑक्सीजन ओएस 16 जैसे खास फीचर्स मिलेंगे.

OnePlus Nord CE6 Launch Date in India

इस हफ्ते वनप्लस का ये अपकमिंग फोन 7 मई दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, लॉन्च के अगले ही दिन यानी 8 मई दोपहर 12 बजे से इस फोन की बिक्री कंपनी की साइट और अमेजन पर ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. इस डिवाइस के लिए बनी माइक्रोसाइट इस हैंडसेट को लेकर क्या-क्या खुलासा करती है, आइए जानते हैं.

OnePlus Nord CE6 Specifications (कंफर्म)

इस वनप्लस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 4 प्रोसेसर, 3200 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 8000 एमएएच बैटरी, 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर और ऑक्सीजन ओएस 16 मिलेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.