Ranbir-Alia के ₹250 करोड़ के घर में कैसे रहती हैं Neetu Kapoor? प्राइवेसी पर किया खुलासा

रणबीर-आलिया के नए 6-मंजिला घर 'कृष्णा राज' में शिफ्ट हुईं नीतू कपूर। जानें क्यों वह बिना बताए बच्चों के कमरे में नहीं जातीं और प्राइवेसी को लेकर क्या है उनका नजरिया।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में मुंबई में अपने नए 250 करोड़ रुपये के घर ‘कृष्णा राज’ में शिफ्ट हुए हैं. इस 6-मंजिला घर में एक फ्लोर ऐसा भी है जहां नीतू कपूर रहती हैं. इसके अलावा, आलिया-रणबीर के घर में रिद्धिमा कपूर-भरत साहनी और समारा कपूर के लिए भी अलग कमरे हैं. हाल ही में हुई एक बातचीत में नीतू कपूर ने इस बारे में बात की और बताया कि कैसे वो रणबीर और आलिया के साथ रहते हुए भी उन्हें उनकी प्राइवेसी देती हैं.

नीतू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं, जो 8 मई को रिलीज हुई. नीतू कपूर फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से जुटी हुई हैं और इसी बीच वो सोहा अली खान से बातचीत करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बताया कि एक ही घर में आलिया-रणबीर के साथ नीतू कपूर कैसे रहती हैं. नीतू कपूर का मानना ​​है कि जब उनके बच्चे शादी करते हैं, तो उन्हें कुछ प्राइवेसी देनी चाहिए.

नीतू कपूर क्या बोलीं

सोहा अली खान से एक खास बातचीत में नीतू कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि जब आपके बच्चों की शादी हो जाती है, तो आपको उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए. मैं अपने बच्चों के साथ उसी बिल्डिंग में रहती हूं, लेकिन मैं जब चाहूं, उनके यहां नहीं चली जाती. मैं उन्हें उनकी अपनी जगह देना चाहती हूं. मैं नहीं चाहती कि उन्हें ऐसा लगे कि उनकी मां हमेशा वहीं बैठी रहती हैं. उनकी प्राइवेसी उनकी अपनी है. मैं उसमें दखल नहीं देती. यहां तक कि राहा भी जब फ्री होती है, तभी मेरे पास आती है. मैं बिना बताए उनके कमरे में नहीं जाती.”

रिद्धिमा को रोज फोन करते थे ऋषि कपूर

नीतू कपूर आगे कहती हैं, “जब रिद्धिमा की शादी हुई, तो मैं ऋषि जी से कहा करती थी कि उन्हें रोज फोन मत किया करो. अब रिद्धिमा की शादी हो गई है, भरत भी वहां हैं, तुम हर समय फोन नहीं करते रह सकते. उसे अपनी जिंदगी जीने दो. तुम्हें अब थोड़ा दूर हटना होगा. वो कहते थे कि ‘जब मेरा मन करता है, मैं उसे फोन कर लेता हूं, मैं भारत को भी फोन करता हूं.’ मैं उनसे कहती थी कि आप ये क्या कर रहे हैं? कभी-कभार फोन करना ठीक है, लेकिन हर समय उन्हें फोन मत किया कीजिए. उनकी भी अपनी एक जिंदगी है, हर समय उनके सिर पर मत सवार रहिए.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.