RCB vs MI: मुंबई इंडियंस से भिड़ंत से पहले RCB के लिए खुशखबरी, भारत लौटे फिल सॉल्ट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले RCB के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट भारत लौटे। उंगली की चोट का स्कैन कराने गए थे इंग्लैंड। जानें क्या MI के खिलाफ खेलेंगे सॉल्ट?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले RCB के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. RCB के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट इंजरी का स्कैन कराकर इंग्लैंड से वापस लौट आए हैं. हालांकि, वो अपनी टीम RCB के साथ रायपुर में जुड़े हैं कि नहीं उसे लेकर सस्पेंस है. RCB और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रायपुर में ही खेला जाना है. फिल सॉल्ट उंगली में लगी चोट के चलते उसका स्कैन कराने अचानक इंग्लैंड रवाना हो गए थे.
RCB vs MI मैच से पहले फिल सॉल्ट लौटे भारत
फिल सॉल्ट के भारत आने की जानकारी क्रिकबज पर जॉय भट्टाचार्या ने दी. उन्होंने बताया कि फिल सॉल्ट भारत लौट आए हैं. अब अगर वो टीम से जुड़ते हैं तो ये RCB के लिए बड़ा बुस्ट होगा.
फिल सॉल्ट को कैसे लगी थी चोट?
फिल सॉल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट है. ये चोट उन्हें 18 अप्रैल को खेले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में छठे ओवर के दौरान तब लगी थी, जब वो बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए गेंद को डाइव लगाकर रोकने की कोशिश कर रहे थे.इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट की रिक्वेस्ट पर फिल सॉल्ट को इंजरी के स्कैन के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था. फिल सॉल्ट जबरदस्त फॉर्म में थे. वो IPL 2026 में इंजरी से पहले खेले 6 मुकाबलों में 202 रन बना चुके थे.
MI के खिलाफ सॉल्ट का खेलना मुश्किल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिल सॉल्ट का खेलना मुश्किल ही दिख रहा है. ऐसे में जैकब बेथेल को खुद को साबित करने का एक और मौका मिल सकता है, फिलहाल सॉल्ट की जगह बेथेल ही विराट के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं. जैकब बेथेल ने अब तक 4 मैच की 4 पारियों में बस 43 रन बनाए हैं.