Realme P4r 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ आया ये फोन

Realme P4r 5G हुआ लॉन्च! 8000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ। जानें भारत में कीमत और स्पेशल लॉन्च ऑफर्स।

रियलमी ने 8000 एमएएच बैटरी वाले इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. खूबियों की बात करें तो इस फोन में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है. ये फोन कंपनी की पी सीरीज का हिस्सा है और कंपनी की ये सीरीज बैटरी फोक्स्ड है, इससे पहले इस सीरीज में Realme P4 Power को भी उतारा जा चुका है जो 10,001mAh बैटरी से लैस है. डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी65 रेटिंग मिली हुई है. इसके अलावा फोन को कूल डाउन रखने के लिए एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है.

Realme P4r 5G Price in India

इस रियलमी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18999 रुपए है, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 20999 रुपए, 6 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए है. लेकिन ये वेरिएंट्स आपको 16999 रुपए, 18999 रुपए और 20999 रुपए के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर मिलेंगे. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर Vivo T5x 5G, MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G और OPPO K14 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.

Realme P4r 5G Specifications

  • बैटरी: 8000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, दावा किया गया है कि एक बार चार्ज पर फोन की बैटरी तीन दिन तक साथ देती है. ये फोन 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आपको मिलेगा.
  • चिपसेट: इस मिड रेंज रियलमी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.
  • रैम: इस फोन में 14 जीबी तक डायनामिक रैम मिलती है, वर्चुअल रैम की मदद से मल्टीटास्किंग और दिनभर के सभी काम आसान हो जाएंगे.
  • डिस्प्ले: फोन में 6.8 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है.
  • एआई फीचर्स: फोन में एआई इरेजर 2.0, एआई अल्ट्रा क्लैरिटी, एआई अनब्लर, एआई पोर्ट्रेट ग्लो जैसे कमाल के फीचर्स भी दिए गए हैं.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ये फोन रियलमी 7.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है, कंपनी ने वादा किया इस फोन को 2 ओएस अपग्रेड और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
Leave A Reply

Your email address will not be published.