Silent Killer: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाइपरटेंशन; जानें लक्षण, कारण और बचाव के कारगर उपाय
विश्व हाइपरटेंशन दिवस: भागदौड़ भरी जिंदगी और जंक फूड युवाओं को बना रहा हाई बीपी का शिकार। भिवानी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों से जानें कैसे बचें इस साइलेंट किलर से।
भिवानी। बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी युवाओं में साइलेंट किलर के रूप में हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा रही है। समय पर इलाज नहीं होने पर यह बीमारी आगे चलकर शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक, हार्ट फेल और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार शुरू करना बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है।