UP चुनाव 2027 के CM चेहरे पर रस्साकशी: योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के बयानों से सियासत गरम

UP चुनाव 2027 के CM चेहरे पर योगी आदित्यनाथ व केशव मौर्य में बयानबाजी; जानें साक्षात्कार की अहम बातें।

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार का दूसरा कार्यकाल पूरा होने वाला है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दावा कर रही है कि तीसरी बार भी प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लेकिन BJP के अंदरखाने सब कुछ ठीक चल रहा है, ऐसा साफ-साफ नहीं कहा जा सकता। इस बीच UP विधानसभा चुनाव 2027 में मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसे लेकर स्थिति योगी आदित्यनाथ और डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य में रस्साकशी देखने को मिली।

एक चैनल से बातचीत में CM योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि CM फेस कौन होगा, यह सबको पता है। उनका यह जवाब केशव मौर्य के उस बयान पर था, जिसमें मौर्य ने कहा था कि कमल का फूल CM फेस है। लेकिन इसके ठीक बाद उसी चैनल से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कह दिया कि CM कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा। मौर्य ने कहा कि योगी भी CM बन सकते हैं और कोई अन्य भी बन सकता है।

🌸 योगी बोले- कमल का फूल हमारी पहचान

एक इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ से जब CM फेस को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि UP में CM फेस कौन होगा और कौन नहीं, यह सब जानते हैं। योगी ने कहा कि कमल का फूल तो हमारी पहचान है।

CM योगी के इस बयान को UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के लिए संदेश माना जा रहा है। दरअसल केशव प्रसाद मौर्य ने CM फेस के सवाल पर कहा था कि कमल का फूल ही CM चेहरा है।

CM योगी ने कहा कि कमल के फूल पर तो हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना ही है। मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूंगा।

🗳️ केशव का भी आया बयान

केशव प्रसाद मौर्य ने भी CM फेस पर दोबारा टिप्पणी करते हुए कहा कि CM कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी CM हो सकते हैं और कोई अन्य भी CM बन सकता है।

🙏 मां के निधन पर क्या बोले योगी?

CM योगी से पूछा गया कि जब आपकी माताजी का देहांत हुआ, तो आप सभी काम निपटा कर हरिद्वार पहुंच गए PM मोदी को रिसीव करने के लिए। इस पर CM योगी ने कहा कि यही संन्यासी धर्म है।

CM योगी ने कहा कि मैं पार्टी का एक सामान्य सिपाही हूं। विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ हूं। CM योगी ने कहा कि मैं मूल्यों और आदर्शों की राजनीति में विश्वास रखता हूं। अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि हम उन मूल्यों और आदर्शों के प्रति अडिग हैं।

🧥 CM बोले- मेरे वस्त्रों से चिढ़ है तो होने दीजिए

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मुझे अपने देश और धर्म पर गौरव की अनुभूति होती है। अगर कोई यह कहे कि आप इन्हें छोड़ दीजिए, तो मैं कहूंगा कि रहने दो। हमें किसी की मेहरबानी नहीं चाहिए। मेरे वस्त्रों से किसी को चिढ़ होती है, तो होने दीजिए।’

CM योगी ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा इसकी चिंता नहीं करता। मैं किसी के कारण अपना वस्त्र तो नहीं उतारूंगा। मैं जापान गया था, वहां भी यही वस्त्र पहनकर गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.