X ने लॉन्च किया नया एंड्रॉइड ऐप, स्पीड और परफॉर्मेंस में हुआ बड़ा सुधार

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) ने एंड्रॉइड के लिए नया और री-डिजाइन ऐप जारी किया है। बेहतर स्पीड, स्क्रॉलिंग और नए फीचर्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

X (ट्विटर) ने Android ऐप का पूरी तरह से नया वर्जन रिलीज किया है, कंपनी ने लगभग एक साल पहले Android यूजर्स के लिए एक्सपीरियंस को री-डिजाइन करने के प्लान की घोषणा की थी. अपडेटेड एप्लीकेशन अब Google Play Store के जरिए दुनिया भर में उपलब्ध है और इसमें स्पीड, स्क्रॉलिंग, नोटिफ़िकेशन और ओवरऑल रिलायबिलिटी में सुधार किए गए हैं.

कंपनी के अनुसार, Android ऐप को धीरे-धीरे अपडेट करने के बजाय शुरू से डेवलप किया गया है. X का कहना है कि नए आर्किटेक्चर का मकसद लंबे समय से चली आ रही परफ़ॉर्मेंस की समस्याओं को ठीक करना है, साथ ही भविष्य में नए फ़ीचर लाना आसान बनाना है.

Android एक्सपीरियंस ठीक करने पर फोकस

एंड्रॉयड ऐप को फिर से बनाने की कोशिश पिछले साल तब शुरू हुई जब X ने माना कि iOS वर्जन की तुलना Android वर्जन पीछे रह गया है. बाद में कंपनी ने एप्लीकेशन को रीडिज़ाइन करने और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक डेडिकेटेड एंड्रॉयड इंजीनियरिंग टीम को बनाया.

X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने इस प्रोजेक्ट को कंपनी द्वारा किए गए सबसे बड़े इंजीनियरिंग इनिशिएटिव में से एक बताया है. उन्होंने कहा कि रीडिजाइन किया गया ऐप स्मूथ नेविगेशन, तेज लोडिंग टाइम और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस देता है.

Android यूजर्स को आ रही थी दिक्कतें

यह बदलाव तब किया गया है जब Android यूजर्स को पिछले साल लगातार दिक्कतें आ रही थीं, जिसमें स्लो परफॉर्मेंस और कुछ मामलों में, शेयर्ड लिंक से पोस्ट लोड होने में दिक्कतें शामिल थीं.

आने वाले हैं और भी नए फीचर्स

हालांकि रीबिल्ट ऐप अब उपलब्ध है, X का कहना है कि कुछ काम अभी भी चल रहा है. कंपनी पुराने Android स्मार्टफोन पर परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने और अपने लाइव ऑडियो फीचर Spaces के लिए सपोर्ट जोड़ने की योजना बना रही है. आने वाले अपडेट में एंड्रॉयड पर कई और फीचर्स भी आने की उम्मीद है जिनमें नया वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग और कस्टम टाइमलाइन शामिल है, जो पहले से ही कंपनी के बड़े प्रोडक्ट रोडमैप का हिस्सा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.