Yamunanagar Murder: यमुनानगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में दहशत

हरियाणा के यमुनानगर में बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर गए किसान सतनाम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या की। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी।

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मॉर्निंग वॉक पर गए व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। सतनाम रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने बाइक रोकी और ताबड़तोड़ गोलियां से भून दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास  लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.