अंबाला: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर नड्डा और CM सैनी का दौरा
अंबाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह का आयोजन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि। देखें पूरी रिपोर्ट।
अंबाला: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को अंबाला में किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम गायन के साथ हुआ. इस दौरान मौजूद अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने शिरकत की.
शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री: इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे. जैसे ही 10:20 पर शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर जेपी नड्डा का स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए नारों ‘नड्डा जी को जय श्री राम’ ‘जय श्री राम’ से अंबाला छावनी का रेलवे स्टेशन गूंज उठा.