अब अधिकारियों की निगरानी में सुधरेंगे भिवानी के सरकारी स्कूल, एडीसी बने नोडल अफसर
हरियाणा के भिवानी जिले में अब विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सरकारी स्कूलों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, स्वच्छता, जर्जर भवनों और मिड-डे मील की नियमित निगरानी करेंगे।
भिवानी। जिले में अब विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सरकारी स्कूल गोद लेकर उनकी शिक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की नियमित निगरानी करेंगे। सोमवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने विभागाध्यक्षों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने और सुंदरीकरण की जिम्मेदारी भी निभाएगा।