सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की पहल, तोशाम में निंगाना कैनाल और फीडर पर बनेंगे 13 आधुनिक पुल
तोशाम क्षेत्र में निंगाना कैनाल व फीडर पर 50 साल पुराने 13 जर्जर नहरी पुलों की जगह ₹12.06 करोड़ की लागत से नए पुल बनाए जाएंगे। मानसून के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य।
भिवानी। तोशाम क्षेत्र में करीब 50 साल पुराने जर्जर और खतरनाक नहरी पुलों की जगह अब नए मजबूत सेतु बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग ने निंगाना कैनाल पर 12 तथा निंगाना फीडर पर एक पुल के निर्माण के लिए 12 करोड़ छह लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।