इटावा में सनसनीखेज वारदात, संदूक में छिपाया गया था शव, पुलिस ने बरामद किया चाकू और खून से सने कपड़े

इटावा में प्रेम संबंधों के विरोध पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को संदूक में बंद कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रिश्तों को कलंकित कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड श्यामसुंदर कठेरिया की हत्या कर उनका शव तीन कंबलों में लपेटकर संदूक में बंद कर दिया गया था। इटावा पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक की नाबालिग बेटी और उसके 21 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता द्वारा बेटी के प्रेम संबंधों का लगातार विरोध किया जा रहा था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

🔍 चाय में नींद की गोली देकर चारपाई से बांधा, सिलबट्टे और चाकू से किया वार: पुलिस ने बरामद किए हत्या में प्रयुक्त हथियार

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात की रात साजिश के तहत श्यामसुंदर को चाय में नींद की गोलियां दी गईं। उनके बेहोश होने के बाद उन्हें चारपाई से बांधा गया और फिर चाकू व सिलबट्टे के बट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को संदूक में छिपाकर मोबाइल नाले में फेंक दिया गया था। बड़ी बेटी के घर पहुंचने और घर से बदबू आने पर जब मामले का राजफाश हुआ तो पुलिस हरकत में आई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ग्वालियर तिराहे के पास से दबोच लिया, और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.