ईशा वर्मा का सहायक जिला न्यायवादी के पद पर चयन, परिवार में खुशी की लहर

ईशा वर्मा की इस उल्लेखनीय सफलता पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि ईशा की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।

न्यूज़ डेस्क हरियाणा। इंद्री (करनाल)। इंद्री न्यायालय में सेवारत अभिषेक वर्मा की पुत्री ईशा वर्मा का सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, संबंधियों और क्षेत्र में खुशी का वातावरण है। ईशा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। ईशा वर्मा ने वर्ष 2020 में प्रताप पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6, करनाल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात वर्ष 2025 में पंजाब विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वह पंजाब विश्वविद्यालय से ही विधि परास्नातक (एलएलएम) की पढ़ाई कर रही हैं। उनके भाई ऋषभ वर्मा गुरुग्राम में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं।

ईशा के दादा स्वर्गीय जयपाल वर्मा एक किसान थे। ईशा वर्मा की माता गृहणी है जबकि पिता इंद्री न्यायालय में सेवारत हैं। ईशा वर्मा की सफलता पर दादी तारा देवी वर्मा, बुआ सुषमा वर्मा फूफा डॉ अशोक कुमार वर्मा सहित परिवार के सदस्यों, संबंधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईशा वर्मा की इस उल्लेखनीय सफलता पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि ईशा की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा खेल चिकित्सा और समाज सेवा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.