करनाल में गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

करनाल के बहलोलपुर रोड पर गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल। पढ़ें पूरी खबर।

करनाल : हरियाणा के करनाल से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुबह -सुबह ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग हादसे का शिकार हो गए। जिनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास की है। सड़क पर बने गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के बाद उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। वहीं हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी 5 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर काछवा से बहलोलपुर गांव जा रहे थे। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.