करनाल हादसा: इंद्री रोड पर तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत
करनाल के गांव दरड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मदन की मौत, 15 वर्षीय बेटा पुलकित घायल। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश।
करनाल : हरियाणा के करनाल से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। वहीं हादसे में पिता की जान चली गई जबकि बेटा घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इंद्री रोड पर गांव दरड़ के समीप की है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय मदन के रुप में हुई है जबकि उसका 15 वर्षीय पुत्र पुलकित हादसे में घायल हो गया। दोनों पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर संगोही गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मदन की मौके पर सांसे थम गई। उसका बेटा पुलकित घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी अज्ञात कार चालक को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।