कुरुक्षेत्र: दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर पर एक्शन, पेंशन घटाकर 9 हजार की
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन: कुरुक्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार की पेंशन 1.15 लाख से घटाकर 9 हजार रुपये की। सेवा पहले ही समाप्त।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने आरोपी पेंशन को न्यूनतम स्तर पर कर दिया है। आरोपी डॉक्टर की एक लाख 15 हजार रुपये की मासिक पेंशन घटाकर अब मात्र नौ हजार रुपये कर दी गई है। भत्तों समेत अब उन्हें केवल 15 हजार रुपये मिलेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में ऐसी कार्रवाई पहली बार की गई है।
कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में परामर्शदाता चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. शैलेंद्र कुमार पर 29 मई राज्य सरकार की नीति है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराध करने वालों को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी। इसी के तहत मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद डॉक्टर शैलेंद्र की पेंशन न्यूनतम की गई है। डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में आई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं।. शैलेंद्र कुमार को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर नियुक्त किया गया था। मामला उजागर होने के बाद सेवा समाप्त कर दी गई। डॉ. शैलेंद्र कुमार पर पहले भी एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लग चुका है।