कुरुक्षेत्र: पति से अनबन के बाद महिला ने पीजी में दी जान, जांच में जुटी पुलिस
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित पीजी में महिला ने लगाया फंदा। पति से अनबन के चलते एक महीने से रह रही थी अलग। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति से अनबन के चलते एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित एक पीजी की है। मृतका की पहचान विक्रम कुमार की पत्नी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवी का अपनी पति के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिस कारण वह तनाव में थी और एक महीने से पीजी में रह रही थी। वहीं अब इसी परेशानी के चलते देवी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी।
पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया है। वहीं अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच के लिए गंभीरता से तहकीकात कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।