कैथल: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पुलिस जवान को कुचला, आरोपी चालक फरार

कैथल के पार्क रोड पर दर्दनाक हादसा! बेकाबू स्विफ्ट कार ने बाइक सवार पुलिस जवान नरेश कुमार को मारी जोरदार टक्कर। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी।

कैथल : हरियाणा के कैथल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बाइक सवार पुलिस जवान को बुरी तरह कुचल दिया। जिस कारण जवान बुरी तरह घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पार्क रोड का है। घायल जवान की पहचान रोहतक की सुनारिया जेल में तैनात ईएचसी नरेश कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश कुमार  किसी काम से पिहोवा चौंक की और जा रहे थे। इसी दौरान तेज स्पीड से आ रही  स्विफ्ट कार ने  उनके बाइक में जोरदार टक्कर दी। जिससे उनको गंभीर चोटें आई है। वहीं कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में खून से लथपथ पुलिस जवान को अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर थाना पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरु कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.