कुरुक्षेत्र: रमेश सैनी बने भाजपा के नए कार्यकारी जिलाध्यक्ष
भाजपा हरियाणा ने रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन में मजबूती लाने के लिए पार्टी ने लिया बड़ा फैसला।
कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र जिला का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

बता दें कि रमेश सैनी इससे पहले भाजपा में जिला मंत्री के पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब उन्हें जिले की कमान सौंपते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, तेजेंद्र सिंह गोल्डी का स्थान लेंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ भाजपा को जिले में मिलेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।