खेत में 12 फीट खुदाई पर निकला रहस्यमयी प्राचीन ढांचा, चूने की चिनाई और छोटी ईंटों से हुई है बनावट
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नलवी गांव के एक खेत में 12 फीट खुदाई के दौरान मिला प्राचीन ढांचा। ग्रामीण मान रहे हैं गोगामेड़ी।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के नलवी गांव खेत में 12 फीट खुदाई करने पर छोटी ईंटों और चूने की चिनाई से बना पुराना ढांचा मिला है। बनावट को देखकर ग्रामीण इसे करीब 150-200 साल पुराना बता रहे हैं। हालांकि ढांचे की उम्र की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई उधर ग्रामीण गोगाजी की गोगामेड़ी और दरगाह से जोड़ रहे हैं व निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव के युवक मनजीत ने बताया कि बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि पुल के पास किसी खेत में काफी पुरानी गोगामेड़ी दबी हुई है। लेकिन वह किस खेत में है, इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं थी। जमीन बाढ़ प्रभावित होने के कारण किसी ने यहां खुदाई करने की कोशिश भी नहीं की।
तारा सिंह ने सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले परिवार के लोग बार-बार बीमार रहने लगे। घर में कई तरह की परेशानियां भी आने लगीं। इस दौरान गांव के लोग लगातार कहते रहे कि खेत में गोगामेड़ी है और वहां जगह छोड़कर आने-जाने का रास्ता बनाया जाना चाहिए ग्रामीणों ने ASI से सर्वे कराने की मांग नहीं की है।
लेकिन जमीन से निकले इस पुराने ढांचे की सही उम्र और ऐतिहासिक महत्व पता करने के लिए Archaeological Survey of India (ASI) की विशेषज्ञ जांच अहम हो सकती है। ईंटों की बनावट, चूने की चिनाई, निर्माण शैली, मिट्टी की परत और आसपास मिलने वाले दूसरे अवशेषों की जांच से यह पता लगाया जा सकता है कि ढांचा किस दौर का है और इसका मूल उपयोग क्या रहा होगा।