गाजियाबाद: एनएच-9 से शाहबेरी सड़क चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी, 8 करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर
गाजियाबाद में NH-9 और DME को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क को 7 से बढ़ाकर 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। PWD के 8 करोड़ के इस प्रस्ताव से क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें।
गाजियाबाद में एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। तीन महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने से लोगों को राहत मिलेगी।
एनएच-9 से शाहबेरी वाले रास्ते पर कॉलेज और क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी है। सोसाइटी में करीब 15 हजार फ्लैट हैं। इनमें 60 से 70 हजार लोग रह रहे हैं। यहां रहने वाले लोग दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि शहरों में नौकरी और व्यापार के लिए जाते हैं। ज्यादातर लोग शाहबेरी से निकलते हैं, लेकिन इस रोड पर सुबह और शाम भीषण जाम रहता है। लोगों ने बताया सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक नोएडा और एनएच-9 की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। शाम के वक्त भी जाम लगा रहता है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा
दरअसल, शाहबेरी पुलिया से आगे ग्रेटर नोएडा की तरफ जाम लगना शुरू होता है। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की कतार क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी के पास तक आ जाती हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ माह बाद जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामराजा ने बताया कि सड़क को सात मीटर से 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बिजली के खंभे शिफ्ट कराए जाएंगे। रोड के चौड़ीकरण की सभी अड़चनों को दूर कर लिया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बोटलनेक की समस्या का भी समाधान होगा।
प्रस्ताव से पहले सर्वे कराया था। दो से तीन माह में प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस काम पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। रामराजा ने बताया कि सड़क के बीच डिवाइडर नए सिरे से बनाया जाएगा। इस समय जो डिवाइडर है वह कई जगह से क्षतिग्रस्त है। नया डिवाइडर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही ठीक रहेगी।
बिजली के खंभे शिफ्ट होंगे
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामराजा ने बताया कि सड़क को सात मीटर से 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बिजली के खंभे शिफ्ट कराए जाएंगे। रोड के चौड़ीकरण की सभी अड़चनों को दूर कर लिया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बोटलनेक की समस्या का भी समाधान होगा। प्रस्ताव से पहले सर्वे कराया था। दो से तीन माह में प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद है।