गाजियाबाद में घर और दुकान खरीदने का शानदार मौका! GDA की 85 संपत्तियों की नीलामी 24 अगस्त को
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) 24 अगस्त को 85 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में अपना आशियाना बनाने का सपना हो या प्रॉपर्टी में निवेश कर भविष्य को सुरक्षित करने की तैयारी, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 24 अगस्त को 85 संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है. इस नीलामी में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के साथ स्कूल और अस्पताल के लिए भूखंड भी शामिल किए गए हैं यानी अपने सपनों का आशियाना बनाने से लेकर कारोबार के लिए जमीन लेने और भविष्य के लिए प्रॉपर्टी में निवेश करने तक खरीदारों के लिए अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं.
Related Posts
नीलामी में गाजियाबाद की कई प्रमुख और चर्चित योजनाओं की संपत्तियों को शामिल किया गया है. इनमें इंदिरापुरम योजना के न्याय खंड और अभय खंड, इंदिरापुरम विस्तार योजना, वैशाली योजना, कौशांबी योजना, अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर, यूपी गेट पॉकेट, कोयल एनक्लेव योजना और बृज विहार की एमआईजी-एचआईजी संपत्तियां शामिल हैं.
इस तारीख को होगी नीलामी
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि 24 अगस्त को 85 प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी. नीलामी सुबह 11 बजे से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में होगी. नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है. इच्छुक लोग ऑनलाइन जीडीए की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए एचडीएफसी बैंक राजनगर से फॉर्म प्राप्त कर जमा किया जा सकता है.

निवेश के हिसाब से लाजवाब
इससे पहले पिछले महीने हुई जीडीए की नीलामी से प्राधिकरण को करीब 122 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था. गाजियाबाद में तेजी से बढ़ती कनेक्टिविटी और विकास के बीच प्रॉपर्टी में निवेश का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. हाईवे, मेट्रो और रैपिड रेल जैसी सुविधाओं के साथ शहर में नई योजनाओं का विस्तार हो रहा है. हरनंदीपुरम जैसी बड़ी योजना और भविष्य की एयरोसिटी परियोजना के चलते गाजियाबाद को निवेश के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. ऐसे में जीडीए की यह नीलामी घर और निवेश का सपना देखने वालों के लिए खास मौका लेकर आई है.