गुरुग्राम: थार से नौकरानी को कुचलने वाली महिला फ्लैट मालकिन गिरफ्तार

गुरुग्राम की अंसल वरसालिया सोसाइटी में थार से नौकरानी को कुचलने वाली महिला नीतू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे में 60 वर्षीय गुड्डी देवी की मौत हुई थी।

गुड़गांव : सेक्टर-67 की अंसल वरसालिया सोसाइटी में थार गाड़ी से नौकरानी को कुचलने वाली महिला चालक को सेक्टर-65 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान नीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थार गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-65 में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसकी माता गुड्डी देवी (उम्र-60 वर्ष) घरेलू कार्य करती थी। 14 जुलाई को अंसल वरसालिया सेक्टर-67 स्थित एक फ्लैट में काम करने गई थी। इसी दौरान फ्लैट मालिक नीतू ने फोन कर बताया कि इसकी माता का उसकी (फ्लैट मालिक नीतू) कार से एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा है। बाद में जब यह घटनास्थल पर पहुंचा तो फ्लैट मालिक नीतू इसकी माता को एक कार में लेकर आई। उसकी माता कार की पिछली सीट पर अचेत अवस्था में मिली तथा उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी चालक महिला को गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.