गुरुग्राम: बसई रोड पर पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

गुरुग्राम के बसई रोड स्थित एक पैकेजिंग कंपनी और गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। लाखों रुपए का सामान जलकर खाक। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू।

गुरुग्राम  : गुरुग्राम के बसई रोड स्थित पैकेजिंग कंपनी और गोदाम में आग लग गई। शॉट सर्किट के कारण बंद कम्पनी में आग लग गई। लाखों रुपए से ज्यादा का माल जलकर खाक हो गया।

आग लगने के दौरान राहगीरों ने कम्पनी से सामान बाहर निकाला। पैकेजिंग और गत्ते का सामान होने के कारण आग बढ़ती गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सेक्टर-10 पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल आग के कारण किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.