ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में अमित शाह बोले- कभी यूपी में माफिया राज था, अब कानून व्यवस्था से बना निवेश का माहौल
गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में कहा कि यूपी अब भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र बन गया है। जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का उद्घाटन किया। शाह ने इस कार्यक्रम के मंच से उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “एक जमाने में उत्तर प्रदेश में माफियों का शासन चलता था। 2017 में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। योगी आदित्यनाथ जी इसके सीएम बने और आज यूपी में माफियों को समाप्त करने का काम बीजेपी की योगी सरकार ने किया है। इसी कारण यहां पर निवेश का माहौल बना है।
निवेश के बताईं 4 शर्तें
उन्होंने कहा कि निवेश की प्राथमिक शर्त है कि कानून व्यवस्था अच्छी हो, दूसरो- इसके लिए अनुकूल औद्योगिक नीति बने, तीसरे-सक्रिय सरकार हो और चौथा- मदद करने का उत्साह हो। आज ये चारों चीज उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं, इसलिए यहां पर निवेश का माहौल बना है।”
उन्होंने कहा कि आज यूपी में बनी ब्रम्होस मिसाइल से पाकिस्तान डरता है, अमेठी में बनी राइफल नक्सल को समाप्त कर चुकी है।
इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि 2013 में तत्कालीन यूपी सरकार ने दिल्ली में इन्वेस्टर समिट आयोजित किया था, क्योंकि लखनऊ में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर सम्मेलन कराने से इनकार कर दिया था।
यूपी भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र बना
उन्होंने कहा कि 2013 का साल था। उत्तर प्रदेश की सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए सम्मेलन किया। आज कोई सोचेगा कि यह सम्मेलन नोएडा, काशी, लखनऊ में हुआ होगा, लेकिन उस वक्त सम्मेलन दिल्ली में करना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि जब मीडिया में इस पर सवाल किया गया तो उस वक्त उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बेझिझक कह दिया कि लखनऊ में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि वहां कोई इन्वेस्टर आने को तैयार नहीं हैं, इसलिए हम दिल्ली आ गए हैं। शाह ने कहा कि आज वही उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र और देश के विकास का इंजन बन रहा है। यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार का जादू है। उत्तर प्रदेश में हुए इस परिवर्तन के कारण यह राज्य 1,000 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करक सकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक स्थिरता को अपनी पहचान बनाया। उन्होंने न केवल नीतियों का निर्माण किया, बल्कि टिकाऊ रूप से उसे जमीन पर भी उतारा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कि उत्तर प्रदेश की असली ताकत उसके परंपरागत उद्यम है। सरकार ने यूपी के उत्पादों को मंच दिया। यूपी के उत्पादों को वैश्विक मंच मिला है। यहां के 79 प्रोडक्ट को जियो टैग मिला है।