ग्वालियर: महाआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने किया हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर का उद्घाटन

ग्वालियर में महाआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने आधुनिक क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया। एमपीएल वुमन टीम 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी आज।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज गुरुवार को क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अहम पहल की शुरुआत की गई. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आज संयुक्त रूप से दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया.

इस सेंटर का मकसद युवा खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है. उद्घाटन समारोह के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया. इस मौके पर स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने सेंटर के युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना करते हुए बल्लेबाजी के गुर भी दिखाए.

Mpca2

इस दौरान मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने भी शिखर धवन को गेंदबाजी की, जिस पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सहजता से डिफेंस खेला. यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा.

Mpca1

एमपीएल वुमन टीम का ड्राफ्ट आज

ग्वालियर के इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट में आज मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) वुमन टीम के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर एमपीएल के संस्थापक और एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम और शिखर धवन की मपत्नी सोफी धवन भी उपस्थित रहे.

एमपीएल की 5 महिला टीमें इस साल 2026 सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने हेतु प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करेंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.