चांग: 3.50 करोड़ का बजट मिलने के बाद भी स्कूल निर्माण अटका, छात्राएं परेशान
चांग कन्या स्कूल के लिए 3.50 करोड़ का बजट जारी होने के बावजूद दो साल से निर्माण कार्य अधूरा। कमरों की कमी से स्कूल दो शिफ्टों में चलने को मजबूर।
चांग। करीब 3.50 करोड़ रुपये पिछले दो सालों से हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद पंचकूला में राजकीय कन्या स्कूल चांग भवन निर्माण के लिए पहुंचने के बाद भी गांव चांग के कन्या स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल निर्माण कार्य के लिए लाॅर्ड स्वराज पाल परिवार ने साढ़े तीन करोड़ रुपये मुहैया कराए थे जिसकी घोषणा भी तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चांग जनसभा के दौरान की थी।