बहल की बेटी प्रिया अग्रवाल बनीं सीए, पहले प्रयास में पाई बड़ी सफलता
बहल की बेटी प्रिया कुमारी अग्रवाल ने सीए फाइनल परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता प्राप्त की। मेधावी प्रिया की उपलब्धि से कस्बे में खुशी का माहौल।
बहल। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा घोषित सीए फाइनल के परीक्षा परिणाम में कस्बे की बेटी प्रिया कुमारी अग्रवाल ने सफलता हासिल की है। प्रिया की सफलता पर कस्बे में खुशी का माहौल है।
प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अनिल राजगढ़िया व माता संतोष राजगढ़िया को दिया है। प्रिया का छोटा भाई अजय बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। प्रिया की सफलता पर बीआरसीएम संस्थान निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, सतीश मित्तल, सुरेश नांधावाला, संजय अग्रवाल ने बधाई दी है।