चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर तक लें सकेंगे एडमिशन
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा और स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई। छात्र एक साथ कर सकेंगे दो कोर्स।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की बढ़ती मांग और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा परिणाम देरी से जारी किए जाने के मद्देनजर पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए भी अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
रिक्त सीटों पर चयनित विद्यार्थियों की सूची प्रतिदिन दोपहर 12 बजे संबंधित विभाग के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी। सफल विद्यार्थियों को उसी दिन पंजीकरण शुल्क और पाठ्यक्रम शुल्क जमा करवाना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।