भिवानी में समय पर इलाज न मिलने से बीमार कुत्ते की मौत, गोवंश रक्षकों ने लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना
भिवानी में समय पर इलाज न मिलने पर बीमार कुत्ते की मौत। गोरक्षक दल ने ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लघु सचिवालय के सामने दिया धरना।
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह समय पर इलाज नहीं मिलने से बीमार कुत्ते की मौत हो गई। आक्रोशित गोरक्षक दल भिवानी के सदस्यों ने शव लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना दिया और ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।