तीन दिवसीय एयर शो के लिए वाराणसी पुलिस का मेगा प्लान, 11,900 जवान और 100 अस्थायी थाने तैनात

वाराणसी में प्रस्तावित तीन दिवसीय एयर शो के लिए पुलिस का मेगा प्लान तैयार। सुरक्षा में 11,900 जवान तैनात, 100 अस्थायी थाने और 7 मोबाइल हॉस्पिटल खुलेंगे।

काशी में प्रस्तावित तीन दिवसीय भव्य एयर शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक मजबूत और चाक-चौबंद सुरक्षा योजना तैयार की है। इस मेगा इवेंट के दौरान शहर में करीब 30 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद पुख्ता रखा गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 11,900 जवानों की तैनाती की जा रही है, जिसमें 16 एसपी, 50 सीओ, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एटीएस, जल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बल शामिल हैं।

🛡️ 31 घाटों और नगर क्षेत्र में 48 स्थानों पर बनेंगे अस्थायी थाने: 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था और ग्रीन कॉरिडोर का रूट तय

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिहाज से गंगा किनारे के 31 प्रमुख घाटों (जैसे आदिकेशव, राजघाट, दशाश्वमेध और अस्सी घाट आदि) के साथ-साथ नगर क्षेत्र में 48 जगहों पर अस्थायी थाने बनाए गए हैं। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 7 मोबाइल हॉस्पिटल भी तैनात रहेंगे। तथागत घाट, रामघाट और जयविनायक घाट पर 3 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में 3 लाख लोगों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शकों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्ग, पार्किंग स्थल (जैसे पहड़िया मंडी और तिलमापुर चौराहा) और अस्पतालों तक पहुंचने के लिए नमो घाट व राजघाट से विशेष ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.