दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के बुरे दिन होंगे खत्म, नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक 24 किमी सड़क का होगा नवीनीकरण
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक 24 किमी सड़क का होगा नवीनीकरण। NHAI ने तैयार किया एस्टीमेट।
भिवानी। दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई बनने के 14 साल बाद नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक करीब 24 किलोमीटर मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। खरड़ी मोड़ स्थित एनएचएआई कार्यालय ने इसका खाका तैयार कर लिया है और करीब चार माह में प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा।