धारूहेड़ा ईएसआईसी डिस्पेंसरी के स्टाफ को धमकी, ‘यमराज’ बनकर मांगी 5 लाख की रंगदारी

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ईएसआईसी डिस्पेंसरी के स्टाफ को जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रेवाड़ी: धारूहेड़ा की ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला. पत्र में खुद को ‘यमराज’ बताने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. आरोपी ने रकम देने की सहमति के संकेत के तौर पर डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा है. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

रेवाड़ी में डिस्पेंसरी स्टॉफ से रंगदारी: डिस्पेंसरी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गुरमीत सिंह सोमवार को अपनी कार के पास पहुंचे. कार पर उन्हें दो पन्नों का हस्तलिखित पत्र रखा हुआ मिला. पत्र में डिस्पेंसरी के सभी कर्मचारियों से मिलकर पांच लाख रुपये देने की मांग की गई. रकम नहीं देने पर पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई है. पत्र में आरोपित ने खुद को ‘यमराज’ बताते हुए धमकी दी कि उसके फोन या पत्र के बाद मौत तय है.

मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी: शाम पांच बजे तक सहमति का संकेत देने को कहा. पत्र में आरोपी ने सोमवार शाम पांच बजे तक रकम देने की सहमति का संकेत देने के लिए डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा. साथ ही चेतावनी दी गई कि इसके बाद कर्मचारियों का ‘काउंटडाउन’ शुरू हो जाएगा. मांग पूरी नहीं करने पर रंगदारी की रकम दोगुनी करने की धमकी भी दी गई है.

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा: सेक्टर 6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया है किएक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला. पत्र में खुद को ‘यमराज’ बताने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी इस मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.