नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित, बाजारों और फुटपाथों पर स्थायी कब्जे बरकरार
भिवानी में नगर परिषद के फुटपाथ अतिक्रमण हटाओ अभियान की हकीकत। मुख्य बाजारों और सड़कों पर स्थायी कब्जों से लग रहा जाम।
भिवानी। नगर परिषद का फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का अभियान कागजों तक सिमटा है और अब फिर कार्रवाई की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है जबकि फल-सब्जियों की स्थायी स्टॉल और खोखे फुटपाथों पर जमे हैं तथा शिकायतें समाधान शिविर तक पहुंचने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।