भिवानी में सर्वर की तकनीकी खामी से अटका 1.99 लाख बीपीएल परिवारों का राशन, चीनी और गेहूं के लिए भटक रहे लोग
भिवानी में सर्वर की तकनीकी खराबी के चलते 1.99 लाख बीपीएल परिवारों को नहीं मिल पाया सितंबर का गेहूं और चीनी। लोग परेशान।
भिवानी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सर्वर में तकनीकी खामी के कारण जिले के 1.99 लाख बीपीएल परिवारों को सितंबर का गेहूं नहीं मिल पाया है। डिपो की 460 पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों में गेहूं का आवंटन नहीं दिखने से वितरण प्रभावित है और चीनी भी अब तक नहीं बंटी है।