नगर परिषद ने शुरू कराए विभिन्न निर्माण कार्य, दूषित पानी की शिकायत पर अधिकारियों को दिए निर्देश
भिवानी में नगर परिषद ने 7.5 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने अधिकारियों को दिए निर्देश।
भिवानी। नगर परिषद ने शनिवार को वार्ड एक, दो और तीन के सेक्टर-13, सेक्टर-23 व राजीव कॉलोनी में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक घनश्याम सर्राफ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर विकास योजनाओं की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक घनश्याम सर्राफ के सामने दूषित जलापूर्ति और कम दबाव की शिकायत रखी। विधायक ने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ और एचएसवीपी (हुडा) के अधिकारियों से फोन पर बात की और समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।