नोएडा: सेक्टर-122 में घर का ताला तोड़कर चोरी, लैपटॉप-नगदी पार
नोएडा के सेक्टर-122 में बदमाशों ने घर में घुसकर लैपटॉप, नगदी और कीमती घड़ियां चोरी की। सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
नोएडा। सेक्टर-122 निवासी हिमांशु ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके घर में 20 जून को बदमाश घुस आए और लैपटॉप, नगदी और पांच घड़ियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।