पंचकूला: नाइट क्लब संचालकों से 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर ने दी धमकी

पंचकूला में गैंगस्टरों ने नाइट क्लब संचालकों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी भरा वॉयस नोट मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई।

पंचकूला : पंचकूला में नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने वॉयस नोट भेजकर क्लब संचालकों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है।

धमकी में कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो अगली गोली उनके नाम की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित क्लबों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पंचकूला में पिछले कुछ समय से क्लब संचालकों को निशाना बनाकर रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं।  हाल के महीनों में कई क्लबों पर गैंगस्टरों की ओर से हमले और धमकियां दी गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और क्लब संचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.