पंचकूला: CM सैनी के सचिव तरुण भंडारी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। मानक्या के पास नील गायों के झुंड से टकराई गाड़ी, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी रविवार रात हुए भयंकर सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। गांव मानक्या के नजदीक उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय का झुंड आ गया, जिसे बचते समय झुंड गाड़ी के आगे टकरा गया।

PunjabKesari

 

कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

गनीमत यह रही कि गायों का झुंड टकराते ही गाड़ी बंद होकर रुक गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तरुण भंडारी के साथ सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी थे, जो बाल बाल बच गए। जिस समय यह हादसा हुआ तब भंडारी नगर निगम चुनावी दौरे से पंचकूला अपने आवास पर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.