पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 23 अप्रैल 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 23 अप्रैल 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 अप्रैल 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 20:52 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 20:58 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* गर – 09:48 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सुकर्मा – 06:07 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:48
*🌄सूर्यास्त-* 18:51
*🌙चन्द्रोदय-* 10:52
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 15:14 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:35
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख सुदी सप्तमी 20:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , गंगा सप्तमी , श्री भानु सप्तमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से शुक्रवार सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्ययोग 20:58 से सूर्योदय तक , श्री गंगा सप्तमी , मंगल रेवती नक्षत्र में 26:22 पर , विघ्नकारक भद्रा 20:50 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री गंगा जयन्ती / गंगोत्पत्ति / गंगावतरण / प्रकटोत्सव (वैशाख शुक्ल सप्तमी , मध्यान्ह में गंगा पूजन) , मेला गंगा सप्तमी हरिद्वार , श्री तुकारामस्वामी दिन – प्रेम प्रकट दिवस – मोहपा (नागपुर) , मुनि श्री अजितसागर जी मुनिदीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी) , चित्रगुप्त “इच्छामृत्यु वरदान महोत्सव”  (वैशाख शुक्ल सप्तमी / गंगा सप्तमी) , बाबू श्री कुँवर सिंह ‘विजयोत्सव’ / विजय दिवस (बिहार) , श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती , विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस ,  ‘खोंगजोम दिवस’ (मणिपुर) व अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN})._*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 वैशाख सुदी अष्टमी 19:24 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:15 से , विघ्नकारक भद्रा 08:04 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:15 से , श्री बगलामुखी जयन्ती (अर्द्धरात्रि व्यापिनी) , विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तस्मिंस्तस्मिन् निमित्ते*
*हि मतं भवति केशव।*
*प्राप्तकालं    मनुष्येण*
*क्षमं    कार्यमरिंदम ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ८०-५
*अर्थात्👉*
_हे केशव!  भिन्न -भिन्न कारण उपस्थित होने पर मनुष्यों के विचार भी भिन्न-भिन्न प्रकार के हो जाते हैं, अतः मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए, जो उसके योग्य और समयोचित हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 अप्रैल 2026 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
1705 – रिचर्ड स्टील ने “टेंडर हस्बैंड” का प्रीमियर लंदन में किया।
1723 – कॉर्नेलिस स्टीनॉउने ने यूट्रेक्ट के मुख्य पादरी का चुनाव जीता।
1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 – पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 – कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
2008 – क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
2008 – इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
2008 – अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज (आईपीएल) शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
2019 – श्रीलंका में सरकार ने स्‍वीकार किया समय पर कार्रवाई होती तो रविवार के हमलों से बचा जा सकता था , होटलों में आतंकी हमलों को दो मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम , आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली बम धमाकों की जिम्मेदारी ।
2019 – चीन में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने स्‍वर्ण पदक जीता।
2020 – विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी।
2020 – नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर परीक्षण कल ब्रिटेन में शुरू हुआ।
2020 – NASA ने तस्वीरें जारी की , भारत की 20 साल से गंदी हवा लॉकडाउन से साफ हुई।
2021 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत और 35 घायल हुए।
2021 – उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से रैणी में ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ा।
2022 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हीथ डेटा मैनेजमेंट (HDM) नीति का संशोधित मसौदा जारी किया।
2022 – बिहार ने विजयोत्‍सव के अवसर पर जगदीशपुर में एक साथ 77 हजार नौ सौ राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – गूगल ने इराकी कलाकार, शिक्षक और लेखक,नाज़िहा सलीम के सम्मान में एक डूडल बनाया।
2023 – भारत-चीन के बीच लद्दाख में कोर कमांडर लेवल की 18वीं बैठक हुई।
2023 – दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से एक नर चीते उदय की मौत हुई।
2023 – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने जी-20 शिक्षा कार्य समूह की बैठक के अंतर्गत भविष्य के कार्य की अपनी तरह की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
2024 – मलेशिया में परेड रिहर्सल के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 लोगों की मौत हुई।
2025 – प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया गया। पांच बड़े फैसले -सिंधु जल संधि (1960) स्थगित,अटारी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट बंद, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीजा छूट योजना रद्द, रक्षा/सेना/नौसेना/वायु सलाहकारों को देश छोड़ने का आदेश, भारत ने भी अपने रक्षा सलाहकार वापस बुलाए।

*23 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट इलियट-मरे-कीनमाउंड, मिंटो के पहले अर्ल , का जन्म हुआ।
1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ।
1777 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ (मतभेद)।
1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ ,  वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
1858 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1873 – विट्ठल रामजी शिंदे – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
1889 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
1893 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
1913 – धनंजय कीर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1915 – जगन्नाथ कौशल – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।
1927 – अन्नपूर्णा देवी – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद।
1927 – विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, भारत के केरल राज्य से मलयालम भाषा के कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
1954 – राजेन्द्र आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश के 21वें राज्यपाल।

*23 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
1858 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का निधन जगदीशपुर, बिहार  में हुआ (मतभेद , 26 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
1926 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1973 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1992 – सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
2013 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
2020 – शहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 – हिंदी और गुजराती फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अमित मिस्त्री (47)का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच और कार्यकारी डिक टावर्स (92) का मल्टीपल मायलोमा से निधन हुआ।
2024 – जापानी स्की जम्पर युकिओ कसाया (80) का निधन हुआ।
2025 – हिंदी और बहुभाषी साहित्य में योगदान देने वाली प्रसिद्ध कवयित्री , लेखिका व सांस्कृतिक कार्यकर्ता जय वर्मा (75) का निधन हुआ।

*23 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री गंगा जयन्ती / गंगोत्पत्ति / गंगावतरण / प्रकटोत्सव (वैशाख शुक्ल सप्तमी , मध्यान्ह में गंगा पूजन)।
🌟 मेला गंगा सप्तमी हरिद्वार।
🌟 श्री तुकारामस्वामी दिन – प्रेम प्रकट दिवस – मोहपा (नागपुर)।
🌟 मुनि श्री अजितसागर जी मुनिदीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी)।
🌟 चित्रगुप्त “इच्छामृत्यु वरदान महोत्सव”  (वैशाख शुक्ल सप्तमी / गंगा सप्तमी)।
🌟 बाबू श्री कुँवर सिंह ‘विजयोत्सव’ / विजय दिवस (बिहार)।
🌟 श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती।
🌟 विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस।
🌟 ‘खोंगजोम दिवस’ (मणिपुर)।
🌟 अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN})।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.