पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 18 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 18 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 जून 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 19:01 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 11:33 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* वणिज – 08:16 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्याघात – 17:35 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 08:39
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 14:06 से 15:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 19:01 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , गुरू पुष्य नक्षत्र में 20:59 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:33 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्ययोग सूर्योदय से 11:33 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:15 से 19:00 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:33 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , उमा चतुर्थी / पार्वती पूजा (ब. , उमावतार , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी) , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (प्राचीनमतानुसार , तारीखानुसार) , श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी) , वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस , श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस , रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती , महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर (Great June Uprising/Unity Day MANIPUR) , गोआ क्रान्ति दिवस , विश्व सतत पाक कला दिवस (Sustainable Gastronomy Day) , अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) व ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी पंचमी 17:02 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:07 से , कुमारयोग , श्री महादेव विवाह (उड़ीसा) , श्रुति पंचमी (जिनवाणी दिवस , जैन ) , सांई टेऊंराम पुण्य दिवस , आचार्य श्री आदिसागर जी आचार्य पद (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी) , आर्यिका श्री अनुनयमति जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मज्ञानं समारम्भः*
*तितिक्षा धर्मनित्यता।*
*यमर्थान्नापकर्षन्ति*
*स वै पण्डित उच्यते ।।*
*भावार्थ👉*
_जो अपनी योग्यता से भली-भाँति परिचित हो और उसी के अनुसार कल्याणकारी कार्य करता हो, जिसमें दुःख सहने की शक्ति हो, जो विपरीत स्थिति में भी धर्म-पथ से विमुख नहीं होता, ऐसा व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी (बुद्धिमान) कहलाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 जून 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज के लिए जो कार्य विचार कर रखा है वह न भूले। आज आप पर कार्यभार का हल्का असर रहेगा। जिसके कारण आपको अन्य अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। किसी परिजन की चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1576 – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1802 – जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।
1817 – लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
1837 – स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
1842 – एक प्राथमिक स्कूल प्रणाली स्वीडन में शुरू की गयी।
1858 – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।
1887 – पुनर्बीमा संधि पर जर्मनी और रूस ने हस्ताक्षर किया।
1894 – सबसे पहले रोसेबेर्री युगांडा एक ब्रिटिश संरक्षण घोषित किया गया।
1897 – क्योटो विश्वविद्यालय ओफ्फिसिएल्लेमेंट जापान में स्थापित किया गया।
1913 – अरब कांग्रेस खुली, जिसके दौरान अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की।
1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1946 – डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ।
1956 – हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज का जहाज खुले मैदान में गिरा।
1979 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा ‘साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
1987 – एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
1997 – कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
1999 – 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
1999 – लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
2001 – पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2004 – दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2008 – केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
2008 – भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
2008 – फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
2008 – वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।
2019 – इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रोहित, गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा , चौके-छक्कों से 80% रन बनाए।
2019 – फेसबुक ने लिब्रा नामक एक डिजिटल मुद्रा की घोषणा की है जो दुनिया भर में अपने अरबों उपयोगकर्ताओं को वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देगा।
2020 – कर्नाटक सरकार द्वारा समूचे राज्य में Mask Day या मास्क दिवस मनाया गया।
2020 – 19 वां महान जून विद्रोह दिवस(Great June Uprising/Unity Day) मणिपुर के केकरूपत में मनाया गया।
2021 – एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्रसंघ के पुनः अध्यक्ष नियुक्त हुए।
2021 – अदन की खाड़ी में पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल (EUNAVFOR) अभ्यास शुरु हुआ।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कारते परवान पर आतंकियों ने हमला किया।
2022 – प्रधानमंत्री ने वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया व विभिन्न विकास परियोजनाओं के सहित मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना और पोषण सुधा योजना शुरू की।
2023 – गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आगामी 37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मोगा’ जारी किया
2023 – बैडमिंटन में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया ओपन के पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा।
2023 – गीता प्रेस गोरखपुर को वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2023 – अमेरिका के शिकागो में एक पार्किंग स्थल पर गोलीबारी में एक की मौत व और कम से कम 28 अन्य घायल हुए।
2024 – बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर बना एक पुल, उद्घाटन से पहले ही गिर गया।
2024 – डाकघर अधिनियम 2023 लागू हुआ।
2025 – 80% से अधिक स्वदेशी तकनीक से बना व तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना में INS Arnala को शामिल किया गया।
2025 – चेन्नई में पहला Hockey India Masters Cup शुरू हुआ।
*18 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1817 – जंगबहादुर – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।
1852 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1861 – बाबू देवकीनन्दन खत्री – हिंदी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे। उन्होने चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोदना, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की।
1887 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
1892 – रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू का जन्म रोमानिया में हुआ।
1899 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1921 – पी. वेंकटसुब्बैया – बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे।
1931 – फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो – ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
1931 – के एस सुदर्शन – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
1958 – होमी डैडी मोतीवाला – नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
1987 – इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में जन्म हुआ।
1992 – गोड्डेटी माधवी 2019 चुनाव में लोकसभा की सदस्या बनी।
*18 जून को हुए निधन👉*
1858 – रानी लक्ष्मीबाई – मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थीं।
1974 – जॉर्जी ज़ुकोव – सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे।
1974 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।
1993 – युधवीर सिंह – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक थे।
2002 – नसीम बानो – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2009 – अली अकबर ख़ाँ – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
2012 – अरुण प्रकाश – भारतीय साहित्यकार ।
2020 – मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
2021 – विश्वप्रसिद्ध एथलीट , प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह (फ्लाइंग सिक्ख ) का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – टॉलीवुड कोरियोग्राफर राकेश मास्टर (53) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी राजनीतिक स्तंभकार, सलाहकार और टिप्पणीकार मार्क स्टीफन शील्ड्स (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यवसायी और इंजीनियर रिचर्ड स्टॉकटन रश [III] (61) का निधन हुआ।
2023 – खालिस्तान आंदोलन से जुड़े एक भारतीय मूल के कनाडाई सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या हुई।
2023 – टेरेसा टेलर, बटहोल सर्फर्स ड्रमर और ‘स्लैकर’ स्टार, का 60 वर्ष की आयु में निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
2024 – फ्रांसीसी फिल्म अभिनेत्री एनौक ऐमी (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल सेंटर फील्डर (93) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध प्रकृतिवादी, वन्यजीव संरक्षणकर्ता और मराठी लेखक मारुति चितमपल्ली (93) का निधन हुआ।
*18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 उमा चतुर्थी / पार्वती पूजा (ब. , उमावतार , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी)।
🌟 गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (प्राचीनमतानुसार , तारीखानुसार)।
🌟 श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी)।
🌟 वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस।
🌟 श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस।
🌟 रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती।
🌟 महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर (Great June Uprising/Unity Day MANIPUR)।
🌟 गोआ क्रान्ति दिवस।
🌟 विश्व सतत पाक कला दिवस (Sustainable Gastronomy Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day)।
🌟 ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*