पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 24 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 24 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜24 सितम्बर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 23:20 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 10:35 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* कौलव – 11:11 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* धृति – 15:54 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:15
*🌙चन्द्रोदय-* 16:52
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:37
*🤖राहुकाल-* 13:43 से 15:14
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 भाद्रपद सुदी त्रयोदशी 23:20 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , गो त्रिरात्र व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:35 से , पंचक जारी , रत्नत्रय व्रत प्रारम्भ (जैन) , “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , गुरू श्री रामदास गुरयायी दिवस (प्राचीनपरंपरानुसार) , मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन , अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस , विश्व बॉलीवुड दिवस (World Bollywood Day) , राष्ट्रीय विराम – चिह्न दिवस (National Punctuation Day) व रिमेंबर मी थर्सडे (Remember Me Thursday)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 23:08 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , कदली व्रत / पूजन , रम्भा रोपण , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:23 तक , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 23:08 से , अनन्त चतुर्दशी व्रत (जैन) व मेला बाबा सोढल (जालन्धर, पं.)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 सितम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 16:16 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* तैतिल – 17:58 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* एन्द्र – 21:02 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:15
*🌙चन्द्रोदय-* 08:13
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:13 से 13:43
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया पूर्णरात्रि , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र – माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:17 से , राजयोग , हिजरी रबि उल्सानी 4 माह शुरू (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन , अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस व विश्व सफाई दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 07:07 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तृतीया तिथि की वृद्धि , माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत (आज भी , उदयतिथि तृतीया अनुसार) , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठुर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*माँ चन्द्रघंटा👉*
*पिण्डजप्रवरारूढा*
*चण्डकोपास्त्रकैर्युता।*
*प्रसादं तनुते मह्यं*
*चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।*
*भावार्थ👉*
_पिंडज जीवों में सर्वाधिक बलशाली सिंह पर सवार, आक्रमण करने के लिए तैयार व भयानक अस्त्रों को धारण करने वाली विख्यात चंद्रघंटा देवी मुझपर कृपा बरसा रही हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 सितम्बर 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1742 – बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
1748 – शाहरुख ग्रेटर खोरासन के शासक बन गए।
1788 – ‘थियेटर वार’ तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।
1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।
1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र ‘नार्दर्न डेली टाइम्स’ का प्रकाशन हुआ।
1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।
1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला (बिल क्लिंटन) पहला देश।
2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।
2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।
2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए।
2019 – नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ।
2019 – भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2019 – पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूकम्प से 19 लोगों की मौत और तीन सौ से अधिक लोग घायल।
2020 – केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क (Medical Devices Park) का शिलान्यास किया गया।
2020 – मलयालम साहित्य के मशहूर कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
2020 – भारत और इजराइल के बीच एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
2021 – अनुराग ठाकुर ने लद्दाख के लेह में पहले हिमालयन फिल्म उत्सव का उद्घाटन किया।
2021 – क्वाड देशों के, नेताओं की पहली शिखर बैठक वाशिंगटन में हुई।
2021 – केवीआईसी ने ओडिशा के पहले रेशम यार्न उत्पादन केंद्र की स्थापना की।
2021 – जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2021 – इटली ने कोरोनावायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सीनियर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 39 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।
2022 – भारत की राष्ट्रपति ने वर्ष 2020-21 के लिए ‘राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार’ प्रदान किए।
2023 – मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग। प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
2023 – भारत और संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल साउथ के लिए एक संयुक्त क्षमता निर्माण पहल शुरू की।
2023 – इटैलियन रेसर मार्को बेजेची भारत के पहले इंडियन ग्रां प्री के चैम्पियन बने।
2023 – भारतीय टीम वनडे इतिहास में 3000 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी।
2024 – राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में 3.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2025 – लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़कने से चार प्रदर्शनकारियों की मौत हुई।
*24 सितम्बर को जन्म 👉*
1856 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
1925 – औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
1963 – पंकज पचौरी – वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार।
1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।
*24 सितम्बर को हुए निधन 👉*
1859 – नाना साहब – सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।
2006 – पद्मिनी – दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।
2020 – विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेखर बसु का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया।
2020 – आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का मुम्बई में देहांत हो गया।
2021 – हॉल ऑफ फेमर आंद्रे अगासी के पिता और मूल कोच इमैनुएल “माइक” अगासी (90) का निधन हुआ।
2022 – सोवियत हेवीवेट भारोत्तोलक पावेल व्लादिमीरोविच परवुशिन (75) का निधन हुआ।
2023 – अभिनेता निर्देशक और लेखक कीथ बैक्सटर (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी टिम फोले (डिफेंसिव बैक , 75) का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मलयालम के दिग्गज फिल्म निर्माता केजी जॉर्ज (78) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ पटकथा लेखक प्रयाग राज (88) का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यासकार और सरस्वती सम्मान से सम्मानित एस. एल. भैरप्पा (94) का निधन हुआ।
*24 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 गुरू श्री रामदास गुरयायी दिवस (प्राचीनपरंपरानुसार)।
🌟 मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस।
🌟 विश्व बॉलीवुड दिवस (World Bollywood Day)।
🌟 राष्ट्रीय विराम – चिह्न दिवस (National Punctuation Day)।
🌟 रिमेंबर मी थर्सडे (Remember Me Thursday)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*