पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 12 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 12 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 नवम्बर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 18:10 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 14:19 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* गर – 18:10 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सुकर्मा – 28:25 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 09:26
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 14:19 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 13:26 से 14:47
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 18:10 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:19 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , मंगल मघा एवं सिंह राशि में 20:16 पर , मुक्तावली व्रत (जैन) , हिजरी जमादि उस्सानी 6 माह शुरू (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , सेकिंड लेफ्टिनेंट श्री राजीव संधू जयन्ती , राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस) , पंडित मदन मोहन मालवीय पुण्य तिथि , विश्व निमोनिया दिवस , राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारण दिवस , विश्व उपयोगिता दिवस (नवम्बर के दूसरे गुरुवार को) व विश्व गुणवत्ता दिवस (नवम्बर के दूसरे गुरुवार को)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 20:44 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:18 तक , बुध मार्गी 21:23 पर , शुक्र मार्गी 29:56 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:27 से 20:43 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*निषेवते प्रशस्तानी*
*निन्दितानी न सेवते ।*
*अनास्तिकः श्रद्धान*
*एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*
*भावार्थ👉*
_सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 नवम्बर 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज के लिए जो कार्य विचार कर रखा है वह न भूले। आज आप पर कार्यभार का हल्का असर रहेगा। जिसके कारण आपको अन्य अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। किसी परिजन की चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1727 – फ़्रांस और बवेरिया ने गुप्त संधि पर दोबारा हस्ताक्षर किये।
1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1823 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर (एम्स्टर्डम) खुली।
1828 – ऐनोवंग, वियनतियाने राज्य के शासक का नामकरण किया गया और सियाम द्वारा राज्य कब्जा कर लिया गया।
1841 – टेक्सास का शहर जॉन नेली ब्रायन द्वारा स्थापित किया गया।
1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।
1870 – जर्मन कंपनी ड्रेस्डनर बैंक की स्थापना की गयी।
1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।
1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।
1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की।
1930 – लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1947 – को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मात्र एक बार आकाशवाणी दिल्ली आए थे ।तब से हर वर्ष इस दिन को लोक सेवा प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।
1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान ‘भोला’ से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।
1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।
1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।
1995 – नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005 – ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2006 – अंतराष्ट्रीय संधि ‘प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार’ लागू हुई।
2007 – सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
2008 – परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।
2008 – देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
2015 – लेबनान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 43 मारे गए।
2019 – सुरंगा बावड़ी विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल हुई।
2020 – भारतीय नौसेना की ताकत को और मजबूती देते हुए मुम्बई की मजगांव गोदी से स्कॉर्पियोन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर का जलावरतरण किया गया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वियतनामी प्रधानमंत्री नेग्युआन ज़ुआन फुक के साथ भारत-आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की व संबोधित किया।
2021 – भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (इंडो-थाई कॉर्पैट) के 32वें संस्करण 12-14 नवंबर 2021 तक के आयोजन की शुरुआत हुई।
2022 – भारतीय वायु सेना व फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल का जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘गरुड़ VIl’ नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास का समापन हुआ।
2022 – भारत और कंबोडिया ने संस्कृति, वन्य जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – Delhi – NCR समेत उत्तर भारत में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप (तीव्रता 5.4) आया।
2023 – मथुरा के पटाखा मार्केट में भीषण आग से 15 से ज्यादा लोग झुलसे।
2023 – उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंसने से लगभग 40 मजदूर फसे।
2023 – दिवाली पर अयोध्या में 22 लाख 23 हजार दीए जलाए गए , वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।
2024 – मथुरा में इंडियन ऑयल रिफाइनरी में आग लगने से 12 कर्मचारी झुलसे जिनमें चार गंभीर रहे।
2024 – मॉरीशस के विपक्षी नेता नवीन रामगुलाम को चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
2024 – CISF की महिला सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन को मंजूरी दी गई।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की अपनी दो दिवसीय दौरे से वापस आए।
*12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1840 – 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार अगोस्ट रोडेन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 – सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1915 – अख़तरुल ईमान उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर।
1940 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1943 – बायराना नागप्पा सुरेश एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक।
1966 – सेकिंड लेफ्टिनेंट राजीव संधू – भारतीय सैन्य अधिकारी (मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित)।
*12 नवंबर को हुए निधन👉*
1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक , महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद , समाज सुधारक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ।
1986 – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के 6 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2012 – लल्लन प्रसाद व्यास – भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
2014 – रवि चोपड़ा हिंदी फिल्म जगत के एक प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक थे।
2018 – अनन्त कुमार – एक भारतीय राजनेता व लोकसभा के पूर्व सदस्य।
2020 – बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आत्महत्या की।
2021 – जापानी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी ताकेशी कोबा (85) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ और वकील कैरोल हबर्ड जूनियर (85) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पैट्रिक स्मिथ (71) का निधन हुआ।
2024 – अनुभवी बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा (85) का निधन हुआ।
*12 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 सेकिंड लेफ्टिनेंट श्री राजीव संधू जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)।
🌟 पंडित मदन मोहन मालवीय पुण्य तिथि।
🌟 विश्व निमोनिया दिवस।
🌟 राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारण दिवस।
🌟 विश्व उपयोगिता दिवस (नवम्बर के दूसरे गुरुवार को)।
🌟 विश्व गुणवत्ता दिवस (नवम्बर के दूसरे गुरुवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*