पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 22 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 22 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अप्रैल 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 22:52 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 22:14 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* कौलव – 12:04 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* अतिगण्ड – 09:08 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:49
*🌄सूर्यास्त-* 18:50
*🌙चन्द्रोदय-* 09:43
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:19 से 13:57
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख सुदी षष्ठी 22:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , चन्दन षष्ठी (बंगाल) , स्कन्द षष्ठी , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:13 तक , कुमारयोग 22:13 से , बुध रेवती नक्षत्र में 13:35 पर , श्री नृसिंह नवरात्रि प्रारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ – मोक्ष (बैशाख शुक्ल षष्ठी) , मेला श्री गुमाणोमाता जी (करौली) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत) , श्री हितेश्वर साइकिया स्मृति दिवस , श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस , विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस व प्रशासनिक पेशेवर दिवस (सचिव दिवस / प्रशासनिक दिवस /Administrative Professionals Day , अप्रैल के आखिरी पूरे सप्ताह के बुधवार को)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख सुदी सप्तमी 20:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , गंगा सप्तमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से शुक्रवार सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्ययोग 20:58 से सूर्योदय तक , श्री गंगा सप्तमी , श्री गंगोत्पत्ति / गंगावतरण (मध्यान्ह में गंगा पूजन) , बाबू श्री कुँवर सिंह जन्म दिवस (बिहार) , मंगल रेवती नक्षत्र में 26:22 पर , विघ्नकारक भद्रा 20:50 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं मानं च मध्यमाः ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम्।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अप्रैल 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हो। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर पड़ सकता है। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1728 – पेरियर डी मैरविक्स ”पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1769 – मैडम डु बैरी किंग लुई XV की “आधिकारिक” मालकिन बनी।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1793 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि ‘अर्थ डे’ मनाया।
1977 – ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
2002 – पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 – उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 – भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 – दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2019 -श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा।
2020 – विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक लॉन्च किया गया। भारत इस सूचकांक में 142वें स्थान पर रहा।
2020 – भारत ने नेपाल को कोरोना महामारी से लडने के लिए 23 टन दवाईयां सौंपी।
2020 – ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2021 – फ्रांस से चार और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन के निमंत्रण पर जलवायु परिवर्तन पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2022 – भारत और ब्रिटेन के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए , रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
2022 – तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का गांधीनगर में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डेफकनेक्ट 2.0 के दौरान IDEX – PRIME व 6वां डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज लॉन्च किया।
2023 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक झोपड़ियों से टकराने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और 4 अन्य घायल हुए।
2023 – इसरो ने श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी55 रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रह कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित किये।
2023 – जर्मन पत्रिका “डाई एकटुएल” के संपादक को एफआई रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर के साथ एआई द्वारा उत्पन्न एक तथाकथित साक्षात्कार चलाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया।
2023 – मध्य माली शहर सेवरे में एक तिहरे आत्मघाती बम हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए।
2024 – ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर इब्राहिम इब्राहिम राईसी पड़ोसी पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे।
2024 – नायडू, पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
2025 – गुजरात में ट्रेनिंग प्लेन क्रैश होने से एक पायलट की मौत हुई।
2025 – कश्मीर के पहलगाम ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए।
*22 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1760 – अकबर द्वितीय – मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1840 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।
1851 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
1891 – भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन।
1894 – अम्मुकुट्टी स्वामीनाथन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी व संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्या।
1914 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1916 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1929 – ऊषा किरण – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1932 – स्वामी सच्चिदानंद – जानेमाने आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा लेखक।
1936 – पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
1947 – वीरेंद्र भाटिया – समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
1952 – कमला प्रसाद बिसेसर – भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1960 – मनोज मुकुंद नरवणे – भारतीय थल सेना प्रमुख ।
1962 – गुरुप्रसाद मोहापात्रा – भारतीय आईएएस अधिकारी थे।
1974 – चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।
*22 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1969 – जोगेशचंद्र चटर्जी – ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 – मंगूराम – समाज सुधारक थे।
1996 – हितेश्वर साइकिया – दो कार्यकालों के लिए असम के मुख्यमंत्री रहे।
2001 – महमूद अली ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2013 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
2020 – ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य बसंत दास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
2021 – लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ (66वर्ष) का निधन हुआ।
2022 – दक्षिण अफ़्रीकी रग्बी यूनियन खिलाड़ी पेड्री जोहान्स वानेनबर्ग (41) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश गेलिक फुटबॉलर (मेयो) और कार्यकारी मिक लॉफ्टस (93) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई हास्य अभिनेता , लेखक और व्यंग्यकार व टोनी पुरस्कार विजेता बैरी हम्फ्रीज़ (89) वह का निधन हुआ।
2023 – एक अंग्रेजी पेशेवर बॉलरूम डांसर , नृत्य शिक्षक और नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक लियोनार्ड गॉर्डन गुडमैन (78) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश रग्बी यूनियन प्रोप और रग्बी लीग फ्रंट रोवर माइक कॉलमैन (78) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई हॉकी एचओएफ स्पोर्ट्सकास्टर अल शेवर (96) का निधन हुआ।
2024 – आयरिश फुटबॉल खिलाड़ी चार्ली हर्ले (87) का निधन हुआ।
*22 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ – मोक्ष (बैशाख शुक्ल षष्ठी)।
🌟 मेला श्री गुमाणोमाता जी (करौली)।
🌟 श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत)।
🌟 श्री हितेश्वर साइकिया स्मृति दिवस।
🌟 श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस।
🌟 विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।
🌟 प्रशासनिक पेशेवर दिवस (सचिव दिवस / प्रशासनिक दिवस /Administrative Professionals Day , अप्रैल के आखिरी पूरे सप्ताह के बुधवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*