पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 17 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 17 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 जून 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 21:41 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 13:38 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* तैतिल – 11:14 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ध्रुव – 20:51 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 07:28
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 08:14 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:21 से 14:06
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी तृतीया 21:41 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत ,  सर्वदोषनाशक रवियोग 13:37 से , हिजरी मोहर्रम एकवां माह शुरू (हिजरी सन् 1448 शुरू , मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , वीर श्री महाराणा प्रताप सिंह  सिसौदिया जयन्ती (486वीं , मितिनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया , राज.) , मेला श्री हल्दीघाटी (राज.) , महाराजा श्री छत्रसाल जयन्ती (“विरासत महोत्सव” , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) , राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले पुण्यतिथि (तारखेप्रमाणे) , श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि , श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस , श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस , डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड) , विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस व विश्व मगरमच्छ दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 19:01 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , गुरू पुष्य नक्षत्र में 20:59 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:33 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्ययोग सूर्योदय से 11:33 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:15 से 19:00 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:33 से , उमा चतुर्थी / पार्वती पूजा (ब. ,उमावतार , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी) , गुरू श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (परम्परानुसार) , वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस व अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*बंधुरात्मात्मनस्तस्य*
*येनात्मैवात्मना जित:।*
*अनात्मनस्तु शत्रुत्वे*
*वर्तेतात्मैव   शत्रुवत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_जिसने मन पर विजय प्राप्त कर ली है, उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है; लेकिन जो ऐसा करने में असफल रहा, उसका मन ही सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 जून 2026 ,  बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा।
आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार  के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें।  कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1734 – फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
1745 – अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया।
1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
1773 – कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई।
1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1856 – रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया।
1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।
1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
1922 – पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतििन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिंग को पूरा किया था।
1930 – अमेरिकी राष्ट्रपति हरबर्ट हूवर ने स्मूट-हॉली टैरिफ अधिनियम को कानून में हस्ताक्षर किए थे।
1936 – हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध: आरएमएस लंकास्ट्रिया पर फ्रांस के सेंट-नज़ीर के पास लूफ़्टवाफ ने हमला किया और डूब गया। ब्रिटेन की सबसे खराब समुद्री आपदा में कम से कम 3,000 मारे गए।
1944 – आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली
1944 – जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।
1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1970 – एडविन लैंड ने पोलरॉइड कैमरा का पेटेंट कराया (कन्फर्म नहीं)।
1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
1985 – जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
1994 – उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
1999 – लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।
1999 – कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
2001 – नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
2002 – कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
2003 – फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
2004 – मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
2004 – बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
2008 – देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2008 – रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया।
2008 – कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
2012 – मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए।
2012 – चीन का “शनचो-9” अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा।
2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।
2017 – केंद्रीय पुर्तगाल के जंगल की आग की एक श्रृंखला में लगभग 64 लोगों की मौत व 204 घायल हुए।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली ।
2019 – डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
2020 – अमेरिका ने सीरिया पर अभी तक के सबसे बड़े प्रतिबंध लगाए।
2020 – भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) का अस्थाई सदस्य  चुन लिया गया। वोटिंग में महासभा के 193 देशों ने हिस्सा लिया, जिसमें 184 देशों ने भारत का समर्थन किया।
2021 –  नेपाल के प्रधानमंत्री ने देश की संसद को भंग करने के अपने फैसले का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया।
2021 – भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के रेवदंडा बंदरगाह के पास डूबते जहाज एमवी मंगलम के सभी 16 दल को बचाया।
2022 – RBI ने ‘Payments Vision 2025’ दस्तावेज़ जारी किया।
2022 – सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
2022 – प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ।
2023 – राजस्थान के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8.4 इंच बारिश हुई।
2023 – तेलंगाना के सिकंदराबाद, बिहार के पटना और जम्मू-कश्मीर में सेना के अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग परेड हुई।
2023 – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न हुई।
2024 – फिलीपींस ने विवादित स्प्रैटली द्वीप समूह में टकराव के बाद चीनी तटरक्षक पर “आक्रामकता का एक निर्लज्ज कृत्य” करने का आरोप लगाया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा।
2024 – न्यू जलपाईगुड़ी के पास मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी , मरने वालों की संख्या 15 हुई  व 60 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2025 – G-7 समिट में PM मोदी व कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की द्विपक्षीय बैठक हुई।

*17 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – कैलाश नाथ काटजू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1903 – ज्योति प्रसाद अग्रवाल – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
1942 – भगत सिंह कोश्यारी – भारतीय राजनीतिज्ञ व  वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय सफल मुख्यमन्त्री रहे।
1945 – पी. डी. थनकप्पन आचार्य भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे।
1957 – फ़िलिप चेवरोन – संगीतज्ञ , आयरिश गायक – गीतकार , गिटारवादक और रिकॉर्ड निर्माता थे।
1970 – निशिकांत कामत एक भारतीय फिल्म निर्देशक थे (17 जुलाई 1970 का भी वर्णन)।
1973 – लिएंडर पेस – भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी।
1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ।
1981 – अमृता राव – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।

*17 जून को हुए निधन👉*

1631 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
1674 – जीजाबाई – शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता।
1862 – लॉर्ड कैनिंग – भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ।
1895 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन।
2015 – एम एम पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2019 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी सुनवाई के दौरान अदालत में गिर पड़े और उनका निधन हो गया।
2020 – पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी एंकर तारिक अजीज का निधन हुआ।
2021 – जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष झांग झिजियान की रहस्यमय हालात में एक इमारत से गिरने से मौत हुई।
2022 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी ह्यूग मैकलहेनी (93) का निधन हुआ।
2024 – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय) न्यायमूर्ति देवेंद्र गुप्ता (81) का निधन हुआ।
2025 – असम के पूर्व विधायक संजय राज सुब्बा (65) का निधन हुआ।

*17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 वीर श्री महाराणा प्रताप सिंह  सिसौदिया जयन्ती (486वीं , मितिनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया , राज.) ।
🌟 मेला श्री हल्दीघाटी (राज.)।
🌟 महाराजा श्री छत्रसाल जयन्ती (“विरासत महोत्सव” , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया)।
🌟 राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले पुण्यतिथि (तारखेप्रमाणे)।
🌟 श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि।
🌟 श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस।
🌟 श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस।
🌟 डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती।
🌟 स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड)।
🌟 विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस।
🌟 विश्व मगरमच्छ दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.