पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 07 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 07 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 जुलाई 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 13:27 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 16:25 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* बव. – 13:27 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 14:30 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 23:47
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायण
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:54 से 17:38
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी 13:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , श्री कालाष्टमी , श्री शीतलाष्टमी (कल भी , पर्युषितान्न बासी भोजन कराना विहित है) , श्री विजयापार्वती व्रत , बुध (वक्री) मिथुन राशि में 10:33 पर , पंचक जारी  , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:24 तक , राजयोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:24 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:24 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरू श्री हरकिशन जी जयन्ती (तारीखानुसार , कन्फर्म नहीं) , ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती , श्री नबाम टुकी जन्म दिवस , श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस , श्री लालडेंगा स्मृति दिवस , अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस , कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) , वैश्विक क्षमा दिवस व विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी अष्टमी 12:24 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री बोहराष्टमी , श्री शीतलाष्टमी (पंचांगभेद से आज भी) पंचक 16:00 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री विमलनाथ जी मोक्ष कल्याक (आषाढ़ कृष्ण अष्टमी)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*स्युर्लघुबिन्दवो वृष्टे-*
*र्वर्षणेन जले प्लवः।*
*तथैव    लघुभिर्यत्नैः*
*जायते परिवर्तनम्।।*
*अर्थात् 👉*
_बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों, लेकिन उनके लगातार बरसने से बडी़-बडी़ नदियों में बाढ़ आ जाती है। ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास यदि लगातार हों तो निश्चित ही ज़िन्दगी में बडा़ परिवर्तन लाने में सक्षम रहते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 जुलाई 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ व्यस्त रह सकते हैं। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।  स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा । कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा । हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सितारे कम अनुकूल हैं । गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन लगभग सही रहेगा । व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय स्थापित किया गया।
1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1768 – थॉमस मान के उपन्यास में जोहान बडेब्रुक की फर्म की स्थापना हुई।
1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1838 – सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन भंग कर दिया।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया।
1903 – अंग्रेजों ने फुलानी साम्राज्य का ख़रीदा किया।
1917 – संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी
1920 – आर्थर मेइगेन कनाडा के नौवें प्रधानमंत्री बने।
1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1955 – भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।
1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1994 – यमन में 1994 के गृह युद्ध: उत्तरी यमन में सैनिकों ने एडन पर कब्जा कर किया।
1998 – वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
2005 – लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं।
2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
2019 – फुटबॉल / अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को 2-0 से हराया।
2020 – अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।
2021 – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।
2022 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने HAL से तटरक्षक बल के लिए दो डोर्नियर विमानों की खरीद का समझौता किया।
2023 – PM श्री नरेन्द्र मोदी ने उ. प्र. के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
2023 – हरियाणा मंत्रिमंडल ने विधुर व्यक्तियों तथा अविवाहित पुरुषों व महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने को मंजूरी दी।
2023 – भारत और पनामा ने चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – दुनिया की पहली रोबोट-मानव प्रेस कॉन्फ्रेंस जिनेवा में आयोजित हुई।
2024 – गुजरात में बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत:65 यात्री सवार थे।
2024 – उत्तराखंड के चमोली और मध्य प्रदेश में रिक्टर स्केल पर 3.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके आए।
2025 –  पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटने से 8 की मौत व 17 से ज्यादा गंभीर घायल हुए।

*7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1656 – गुरू हर किशन जी सिखों के आठवें गुरू थे (कन्फर्म नहीं)।
1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1898 – आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ।
1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
1914 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।
1922 – स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर।
1922 या 1923 – चंद्रशेखर हिन्दी फ़िल्मों में अभिनेता तथा सहायक निर्देशक रहे (कन्फर्म कर लें)।
1924 – भूपेंद्र नाथ कौशिक “फ़िक्र” आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।
1929 – ठाकुर राम लाल  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।
1935 – अंशुमान सिँह –  राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पूर्व न्यायमूर्ति रहे।
1942 – सर माइकल ओजियो’ पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे।
1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
1964 – नबाम तुकी- एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।

*7 जुलाई को हुए निधन👉*

1926 – ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ।
1990 – लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे। और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1999- कैप्टन विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।
2011 – रसिका जोशी एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।
2011 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
2020 – फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का निधन हुआ।
2020 – फिटनेस ट्रेनर और कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा का निधन।
2021 – दिलीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रहे।
2021 – शिवगिरी मठ के पूर्व प्रमुख स्वामी प्रकाशानंद (99) का निधन हुआ।
2021 – केशव चंद्र दत्त एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे और हाफबैक के रूप में खेले।
2023 – कीनियाई लंबी दूरी का धावक जोसेफ चेबेट (52) का निधन हुआ।
2023 – दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निक्की मैकक्रे (51) का निधन हुआ।
2025 – ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के राजनेता, कैबिनेट मंत्री और आजीवन सदस्य नॉर्मन टेबिट (94) का निधन हुआ।

*7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरू श्री हरकिशन जी जयन्ती (तारीखानुसार , कन्फर्म नहीं)।
🔅  ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती।
🔅 श्री नबाम टुकी जन्म दिवस।
🔅 श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस।
🔅 श्री लालडेंगा स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस।
🔅 कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 वैश्विक क्षमा दिवस।
🔅 विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.