पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 18 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 18 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 अगस्त 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 17:52 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – पूर्णरात्रि
*💫करण-* तैतिल – 17:52 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुक्ल – 27:23 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:58
*🌙चन्द्रोदय-* 11:16
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 15:41 से 17:19
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी षष्ठी 17:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण / शृयालषष्ठी व्रत , रांधण छठ , सुपोदानवर्ण षष्ठी , अश्वत्थ मारूति पूजन , भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा , संकटमोचन में हनुमद् दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन काशी में , बुध पूर्व में अस्त 08:44 पर ,गुरू आश्लेषा नक्षत्र में 27:10 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:59 से , कल्याणधणी  पदयात्रा प्रारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं) , भगवान नेमीनाथ जन्म – तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित जी जयन्ती , श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम जी की जयंती (326वीं) , लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस , नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता) , राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day) व International Never Give Up Day._*
*_🔅कल बुधवार को👉 श्रावण सुदी सप्तमी 19:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी  पूजन / व्रत (सिंध) , विघ्नकारक भद्रा 19:20 से , गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती व विश्व फोटोग्राफी दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*चिन्तया जायते दुःखं*
*नान्यथेहेति निश्चितम्।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
*सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानने वाला, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 अगस्त 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा।  प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।  खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
1708 –  स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
1765 –  जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
1846 –  जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
1924 –  फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
2019 – डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए।
2019 – उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए ।
2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।
2020 – ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।
2020 –  पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा  दिया।
2021 – भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास किया ।
2021 – भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप’ के लिए संयुक्त मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर किए गए।
2022 – भारत और फि‍लिपीन्‍स के बीच चौथी सामरिक वार्ता मनीला में आयोजित की गई।
2022 – वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 चंडीमंदिर में संपन्न हुआ।
2023 – बिहार के अररिया में पत्रकार घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली , मौत हुई।
2023 – सन् 2017 में अस्पताल में 7 मासूमों बच्चों की हत्या करने वाली सीरियल किलर नर्स लुसी लेटबी को कोर्ट ने दोषी साबित किया।
2023 – हिंसा के बाद मणिपुर से म्यांमार भागे 212 लोगों को भारतीय सेना वापस लाई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने  जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – श्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया।
2023 – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत ने एडम्स झील के पास दो बड़ी जंगलों में लगी आग के कारण आपातकाल की घोषणा करने पर 30,000 लोगों को निकालना पड़ा।
2024 – नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची।
2025 – गाजा में 62,000 मौतों के बाद हमास ने युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार किया ! बंधकों की रिहाई पर सहमति बनी।
2025 – मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनी।

*18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
1872 – पंडित विष्णु दिगंबर – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।
1896 – पद्मश्री सम्मान पाने वाले काशी के बाबा शिवानंद का जन्म हुआ।
1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।
1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।
1938 – बेले मोनप्पा हेगड़े एक हृदय रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा के प्रोफेसर और लेखक।
1946 – अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
1959 – निर्मला सीतारामन भारत की वित्तमन्त्री।
1985 – गीतिका जाखड़ एक भारतीय महिला पहलवान।
2023 – फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी जीन-लुई जॉर्जेलिन (74) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक रे हिल्ड (82) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व अमेरिकी सीनेटर जेम्स एल. बकले (100) का निधन हुआ।

*18 अगस्त को हुए निधन👉*

1227 – चंगेज़ ख़ाँ ।
1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)।
1979 – वसंतराव नाइक –
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
2018 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन।
2024 – फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन (88) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल (58) का दिल का दौरा आने से निधन हुआ।
2025 – भारत के प्रसिद्ध और दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार (90) का निधन हुआ।

*18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं)।
🌟 भगवान नेमीनाथ जन्म – तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🌟 मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🌟 श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित जी जयन्ती।
🌟 श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम जी की जयंती (326वीं)।
🌟 लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।
🌟 नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)।
🌟 राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day)।
🌟 International Never Give Up Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.