पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 25 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 25 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 अगस्त 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 06:23 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा – 22:52 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बालव – 06:23 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* आयुष्मान – 07:41 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:50
*🌙चन्द्रोदय-* 17:15
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 15:37 से 17:13
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी 06:23 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , द्वादशी तिथि वृद्धि ,भौम प्रदोष व्रत , मंगलागौरी व्रत , श्री श्याम बाबा द्वादशी , शुक्र चित्रा नक्षत्र में 12:52 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:52 से , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 06:21 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , असेसा पर्व (पानीपत) , श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती , पंडित हरिभाऊ उपाध्याय जी पुण्यतिथि व राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (41वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण सुदी त्रयोदशी 08:01 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , आखेटक त्रयोदशी (उ.), शिव पवित्रारोपण (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:48 तक , ऋग्वेदीय उपाकर्म , ईद-ए-मिलाद बारावफात व श्री रामभाऊ रामदासी महाराज पुण्य तिथि – लिम्बा (दिग्रस)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा*
*यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।*
*सुचिन्तितं चौषधमातुराणां*
*न नाम – मात्रेण करोत्यरोगम् ॥*
*भावार्थ👉*
_शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ में विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेने पर ही वह रोगी ठीक हो सकता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 अगस्त 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।
1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
1903 – ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्स कमीशन मिला।
1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 – लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, इसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 – मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंतरिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
2019 – भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
2019 – भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।
2020 – हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित , कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला ।
2020 – एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।
2021 – जल शक्ति मंत्रालय ने’आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अंतर्गत 100 दिवसीय ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति के 37वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने की अनुमति के लिए मतदान हुआ (भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ वोट किया)।
2022 – कर्नाटक में ट्रक व जीप टकराने से 9 श्रमिकों की मौत तथा 13 घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी को ग्रीस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
2023 – राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हेलेनिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की।
2023 – भारत के जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई।
2023 – मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में भगदड़ से 12 लोगों की मौत व 80 लोग घायल हुए।
2024 – इजराइल की लेबनान पर तोबड़तोड़ एयर स्ट्राइक हुई।
2024 – पाकिस्तान में अलग अलग जगह दो बसें खाई में गिरीं, इराक से लौट रहे 12 तीर्थयात्रियों सहित 35 लोगों की मौत व 32 घायल हुए।
2025 – तीन बार विधायक रहे अमीत साटम मुंबई BJP के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।
*25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*
1888 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1918 – बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 – बाबूराव काले – पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
1927 – एलथिया गिब्सन एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी थी।
1945 – विवेक कुमार अग्निहोत्री – एक आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।
1948 – लुईस इस्लेरी – ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
1952 – विजयकान्त अभिनेता एवं नेता।
1953 – डॉ सुभास सरकार – एक भारतीय स्त्री रोग विशेषज्ञ व भारत के शिक्षा मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री।
1962 – राजकपूर के सबसे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।
1967 – फिल्म अभिनेत्री विजयेता पंडित मुम्बई में पैदा हुई।
1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।
1994 – विनेश फोगाट – एक भारतीय फ़्रीस्टाइल कुश्ती महिला पहलवान (अवार्डी)।
*25 अगस्त को हुए निधन*
1819 – स्ककॉटिश आविष्कारक जेम्स वॉट का निधन हुआ।
1867 – भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्त्री माइकल फैराडे।
1969 – मखदूम मोहिउद्दीन – एक प्रतिष्ठित क्रांतिकारी उर्दू कवि / शायर थे।
1972 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
2003 – अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे।
2008 -अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि।
2012 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
2019 – भारतीय मूल के पाकिस्तानी नेता बी एम कुट्टी।
2020 – बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा श्री जगदीश चौधरी।
2021 – जातिगत अध्ययनों पर प्रख्यात शोधकर्ता डॉ गेल ओमवेट (81) का लंबी बीमारी के बाद निधन।
2021 – एडवर्ड राल्फ डेक्सटर, सीबीई इंग्लैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे।
2022 – जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक (86) का निधन।
2023 – इज़राइली लेखक और अनुवादक योएल हॉफमैन (86) का निधन।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी, फोटोग्राफर और लेखक फिलिप इंगैमेल्स (76) का निधन।
2023 – ब्रिटिश गिटारवादक आंद्रे बरेउ (67) का निधन।
2024 – अंग्रेजी संगीतकार और शिक्षाशास्त्री अलेक्जेंडर गोहर (92) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलासुर (55) का निधन हुआ।
*25 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 असेसा पर्व (पानीपत)।
🌟 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती।
🌟 पंडित हरिभाऊ उपाध्याय जी पुण्यतिथि।
🌟 राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (41वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*